More
    Homeराज्यपंजाबKMP KGP Expressway पर शराब तस्करी का जाल

    KMP KGP Expressway पर शराब तस्करी का जाल

     शराबबंदी वाले राज्यों में बड़ी संख्या में शराब की तस्करी हो रही है। शराब तस्कर इसके लिए केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि पुलिस नाकों से बचा जा सके। तस्कर अवैध शराब को शराबबंदी वाले राज्य की सीमाओं के नजदीक दूसरे राज्यों में पहुंचाते हैं। इसके बाद यह शराब शराबबंदी वाले राज्यों में पहुंचाई जाती है।

    बीते कुछ वर्षों में ही पुलिस ने केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बड़ी संख्या में अवैध शराब पकड़ी है। शराब पंजाब, हरियाणा से भरकर शराबबंदी वाले राज्यों में भेजी जाती है। शराबबंदी वाले राज्यों में शराब के कई गुना दाम मिलते हैं, इसी लालच में शराब माफिया शराब की तस्करी इन राज्यों में करते हैं। शराब को अवैध तरीके से ट्रक और कैंटरों में भरकर कई किलोमीटर दूर भेजा जाता है।

    पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब की पेटियों को सामान के बीच छुपाया जाता है। सोमवार को पकड़ी गई शराब की पेटियों को भी पीओपी के कट्टों के बीच छुपाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह शराब भी उत्तर प्रदेश के जरिए शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जानी थी। वहीं कुछ दिन पहले सड़क हादसे में पुलिस ने कब्जे में लिए ट्रक में भी चावल की बोरियों के बीच शराब मिली थी।

    पुलिस ने छह जून को दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से चावल के कट्टों के बीच शराब की 250 से ज्यादा पेटियां बरामद की थीं।

    करीब दो माह पहले केएमपी एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में कपड़ों के बंडलों के बीच छिपाई गई 700 बीयर की पेटियां बरामद की गईं थीं

    बीती 20 जवनरी को फरीदाबाद से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। टाटा 407 से 199 पेटियां बरामद की गई थी।

    एक जून, 2023 को पुलिस ने केजीपी एक्सप्रेस वे पर पंजाब के संगरूर से बिहार ले जाई जा रही शराब की 510 पेटियों को पकड़ा

    छह जून, 2023 पुलिस ने केजीपी एक्सप्रेस वे पर ट्रक से 1050 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की थी। शराब पंजाब के अमृतसर से छत्तीसगढ़ भेजी जा रही थी। छत्तीसगढ़ से इस शराब को शराबबंदी वाले राज्य बिहार ले जाया जाना था

    14 मार्च, 2023 को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नंगला अहसानपुर मोड के निकट चंडीगढ़ से बिहार और गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब की 627 पेटियां बरामद

    13 अगस्त, 2022 को होडल के करमन बार्डर पर रोहतक से बिहार ट्रक में अवैध रूप से भरकर ले जाई जा रही शराब की 425 पेटी बरामद हुई थीं

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here