More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशशराब कांड ने उजाड़ा परिवार, पिता के बाद बड़े बेटे ने दम...

    शराब कांड ने उजाड़ा परिवार, पिता के बाद बड़े बेटे ने दम तोड़ा; छोटे की जिंदगी खतरे में

    सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा विधानसभा स्थित बमूरा गांव में जहरीली शराब के कहर से हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया है। जहरीली शराब के सेवन से एक ही परिवार के पिता गोविंद सिंह लोधी और उनके बड़े बेटे रामप्रसाद लोधी की मौत हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा भूरा लोधी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। इस दर्दनाक त्रासदी में अब तक कुल 12 लोगों की जान जा चुकी है।

    एक ही परिवार में दो मौतें, गांव में सन्नाटा

    बमूरा गांव निवासी गोविंद सिंह लोधी ने अपने दोनों बेटों रामप्रसाद और भूरा के साथ जहरीली शराब पी थी। शराब का सेवन करते ही पिता गोविंद सिंह की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके तुरंत बाद दोनों भाइयों की हालत भी अत्यंत नाजुक हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    एयरलिफ्ट के बावजूद नहीं बची जान

    हालत गंभीर होने पर रामप्रसाद को सागर जिला अस्पताल से एयरलिफ्ट कर भोपाल एम्स (AIIMS) लाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी सांसें थम गईं। वहीं, छोटे भाई भूरा लोधी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अकेले बमूरा गांव में ही अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।

    अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

    पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बताया कि पिता और बड़े बेटे की मौत के बाद घर में कोई मुखिया नहीं बचा है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाते हुए अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से बंद करने की मांग की है, ताकि अन्य परिवारों के चिराग बुझने से बचाए जा सकें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here