More
    Homeराज्ययूपीलखनऊ को मिलने जा रही नई सौगात, गोमती नदी पर बनेगा शानदार...

    लखनऊ को मिलने जा रही नई सौगात, गोमती नदी पर बनेगा शानदार पेदेस्ट्रियन ब्रिज और व्यू पॉइंट्स

    लखनऊ: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजधानी में गोमती रिवर फ्रंट पर पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनेगा। इससे लोगों के साथ-साथ पर्यटकों का शानदार अनुभव मिलेगा। एलडीए ने रिवर फ्रंट से सेज 1090 स्टेडियम तक सौ मीटर लंबे, पंद्रह मीटर चौड़े और दस मीटर ऊंचे ब्रिज के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। डीपीआर भी तैयार हो गया है। इसके निर्माण पर करीब 84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हालांकि टेंडर में देरी को लेकर शासन ने नाराजगी जताई है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के संयुक्त सचिव गिरीश चंद्र मिश्र ने एलडीए वीसी को पत्र लिखकर रिवर फ्रंट से सेज 1090 स्टेडियम तक पेडेस्ट्रियन ब्रिज निर्माण में देरी पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही टेंडर जारी कर निर्माण जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए गए है। दरअसल, गोमती रिवर फ्रंट पेडिस्ट्रियन ब्रिज के लिए 10 डिजाइन शॉर्टलिस्ट की गई थी। इनको गोमती गेटवे, कथक ब्रिज, देव सेतु, स्माइलिंग ब्रिज, जश्न-ए-पल की थीम पर तैयार किया गया है।

    यह होगी खासियत
    ब्रिज निर्माण एडीसीपी के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। हालांकि इस पर केवल पैदल और साइकिल चालकों को ही जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा ब्रिज पर व्यू पॉइंट्स, डेक और इंटरटेनमेंट जोन भी होंगे। यह ब्रिज करीब 100 मीटर लंबा, 15 मीटर चौड़ा और 10 मीटर ऊंचा होगा। यह ब्रिज आधुनिक थीम पर आधारित डिजाइन पर बना होगा।

    कुकरैल तीरे 25 करोड़ से बनेगा अर्बन प्लाजा
    कुकैरल नदी के किनारे नगर निगम की खाली जमीन पर सीएम वैश्विक नगरोदय योजना के तहत अर्बन प्लाज बनेगा। 25 करोड़ से होने वाले काम के साथ ही करीब 33 करोड़ रुपये के पांच और प्रॉजेक्ट्स को शासन से मिल गई है। कुकरैल के किनारे नगर निगम की खाली पड़ी जमीन अर्बन प्लाजा में डिजिटल लाइब्रेरी होगी। इसके अलावा बुक कैफे, फूड कोर्ट, रूट टेरेस रेस्तरां के साथ ही बेसमेंट में पार्किंग भी होगी। कार्यदायी संस्था के तौर पर जल निगम की सीएंडडीएस इकाई को चुना गया है। वहीं पांच अन्य प्रॉजेक्ट्स में चार का जिम्मा नगर निगम, जबकि एक का सीएंडडीएस को दिया गया है। नगर निगम को मिले कामों में पांच करोड़ से आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण और छह स्कूलों का 10 करोड़ से कायाकल्प करते हुए स्मार्ट क्लास तैयार करना शामिल है। वहीं, दो करोड़ की लागत से शी लाउंज बनेगा और ट्रैफिक सुधार के लिए 6 करोड़ से चौराहों का सुधार कार्य शामिल है। इसके अलावा 10 करोड़ से नगर निगम जोन सात का नया कार्यालय बनेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here