More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

    मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

    भोपाल : प्रदेश में चोरी, नकबजनएवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 96 लाखरुपये से अधिक मूल्य कीसंपत्ति जब्‍त की गई है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों तक पहुंचते हुए इन घटनाओं का पर्दाफाश किया गया।

    प्रमुख कार्यवाही-

    सीहोर

    जिले के ग्राम नंदगांव में हुई नकबजनी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल सहित लगभग 65 लाख रूपएकी संपत्ति जब्‍त की है।

    वहीं नेहरू कॉलोनी स्थित सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 8 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

    राजगढ़

    जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत के मामले में संलिप्त अंतरराज्यीय दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर 420 कट्टे (105 क्विंटल) मिल्क पाउडर एवं 2 लाख रूपए नगद सहित कुल 34 लाख55 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की।

    रायसेन

    जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सोने के आभूषण एवं एक होंडा अमेज कार सहित लगभग 25 लाख रूपएकी संपत्तिजब्‍त की है।

    बैतूल

    जिले के थाना आमला क्षेत्र में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी एवं बैंक खाते में जमा राशि सहितलगभग 20 लाख 85 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

    ग्वालियर

    जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 चोरियों का खुलासा कर आरोपी तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 105 ग्राम सोना एवं 2 लाख नगद सहित लगभग 17 लाख75 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

    शिवपुरी

    जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 12 लाख 20 हजार रूपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    इसी प्रकार एक अन्‍य कार्यवाही में बैराड़ थाना क्षेत्र में चोरी के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से 2 लाख 25 हजार रूपए के सोने की चेन एवं अंगूठी जब्‍त की है।

    इंदौर

    जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से 8 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की है।

    टीकमगढ़

    जिले में बमहोरी कला पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घंटे, मुकुट एवं वाहन सहित लगभग 1 लाख 72 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

    खरगोन

    जिले में दामखेड़ा कॉलोनी की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 70 हजार रूपए के सोने-चांदी के आभूषण जप्त किए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here