More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशएमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने सोमवार देर शाम 26 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    26 अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

    मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार, शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से स्थानांतरित कर गोटेगांव में एसडीओपी बनाया गया है। वहीं, जबलपुर में पदस्थ डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला को यातायात विभाग से स्थानांतरित कर नर्मदापुरम में यातायात डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर में महिला सुरक्षा विभाग में पदस्थ डीएसपी आशीष जैन को पन्ना के अजयगढ़ में एसडीओपी भेजा गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, छतरपुर, मंडला, राजगढ़ और देवास सहित कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

    प्रमुख तबादलों का विवरण

    आदेश के तहत पुरुषोत्तम मरावी को डिंडोरी से निवास (मंडला), संतोष मिश्रा को नर्मदापुरम से यातायात सतना, नम्रता सांघिया को भोपाल से खिलचीपुर (राजगढ़) और सुनील कुमार वरकड़े को छिंदवाड़ा से डभौरा (रीवा) भेजा गया है। नीलम कनौज को इंदौर से एलआर देवास तथा अपूर्वा किलेदार को इंदौर में कोतवाली सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अश्विनी कुमार को खिरकिया से हरसूद (खंडवा), नवीन तिवारी को भोपाल से जहांगीराबाद (भोपाल), शिबाली तिवारी को शहडोल से पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रतिमा शर्मा को भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा और सुजीत तिवारी को भोपाल से न्यायालय-2, इंदौर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा दिनेश प्रजापति को सीतामऊ से महिदपुर (उज्जैन), विवेक कनाडिया को उज्जैन से तराना (उज्जैन) और कमल निगमवाल को मंदसौर से नागदा (उज्जैन) स्थानांतरित किया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here