More
    Homeराज्ययूपीएंटी करप्शन की रड़ार पर मंडल में कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी

    एंटी करप्शन की रड़ार पर मंडल में कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी

    अलीगढ़। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुये भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है। योगी सरकार की रड़ार पर अलीगढ़ मंडल के कई अधिकारी आये हैं। एंटी करप्शन ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों  के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली है। सरकारी विभागों में रिश्वत लेते लगातार धड़पकड़ हो रही है। वहीं, अब अलीगढ़ मंडल में कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी एंटी करप्शन थाना (भ्रष्टाचार निवारण इकाई) पुलिस की रडार पर हैं। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। इनमें तीन पुलिस वाले हैं। एक के खिलाफ जांच पूरी भी हो चुकी है। इसमें मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। छेरत पुलिस लाइन में एंटी करप्शन थाने में अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में भ्रष्टाचार,रिश्वत मांगने संबंधी शिकायतों पर सुनवाई होती है। एंटी ेकरप्शन की ओर से अब तक 19 कुल सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद टीम की ओर से संपत्ति की जांच के लिए पत्र लिखा जाता है। शासन के अनुमोदन के बाद संपत्ति की जांच शुरू होती है। इनके अलावा कुछ मामलों में शासन के निर्देश पर सीधे जांच करवाई जाती है। ऐसे में दोनों मिलाकर अब तक कुल सात ऐसे सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की जा रही है, जिन पर आय से अधिक संपत्ति का संदेह है। एंटी एंटी करप्शन टीम ने गोपनीय तरीके से इनकी संपत्ति का ब्योरा एकत्रित कर लिया है। एक दरोगा के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
    इनका कहना है…
    एंटी करप्शन थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के अनुसार शासन के अनुमोदन के बाद अलीगढ़ मंडल में अलग-अलग सरकारी विभागों में तैनात सात कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की जा रही है। इनमें अधिकतर वो कर्मचारी हैं, जिन्हें पूर्व में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। एक के संबंध में सीधे शासन से आदेश आए थे। एक दरोगा के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here