More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशपार्षद के कार्यक्रम में मंत्री विजयवर्गीय को न्योता तक नहीं, पोस्टर से...

    पार्षद के कार्यक्रम में मंत्री विजयवर्गीय को न्योता तक नहीं, पोस्टर से भी फोटो गायब

    इंदौर। इंदौर की विधानसभा-1 से भाजपा के भीतर चल रही सियासी खींचतान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। वार्ड-7 की पार्षद भावना मनोज मिश्रा द्वारा आयोजित दीपावली मिलन और उपहार वितरण समारोह के पोस्टरों से स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर गायब रहने से पार्टी के भीतर गुटबाजी के कयास लगाए जा रहे हैं।

    पोस्टर और आमंत्रण से मंत्री की दूरी

    पार्षद भावना मिश्रा द्वारा पिछले दस वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इस बार का आयोजन राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा का केंद्र बन गया। कार्यक्रम के लिए लगाए गए किसी भी पोस्टर में क्षेत्र के विधायक कैलाश विजयवर्गीय का फोटो नहीं लगाया गया था। चर्चा तो यहां तक है कि पार्षद की ओर से मंत्री को इस आयोजन का औपचारिक आमंत्रण तक नहीं भेजा गया था। हालांकि, समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और सुदर्शन गुप्ता जैसे कई अन्य दिग्गज नेता जरूर मौजूद रहे।

    'मन की बात' कार्यक्रम से उपजी नाराजगी

    सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के बाद मंत्री विजयवर्गीय और पार्षद पति मनोज मिश्रा के संबंध काफी अच्छे थे, लेकिन कुछ समय पहले हुई एक घटना ने दूरियां बढ़ा दीं। बताया जाता है कि मंत्री विजयवर्गीय वार्ड के कंडिलपुरा में एक अन्य स्थानीय कार्यकर्ता लाला यादव के घर 'मन की बात' सुनने पहुंच गए थे और पार्षद पति को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। इस बात से आहत होकर पार्षद पति ने दूरी बना ली। इसके अलावा, पहले भी स्थानीय स्तर पर अन्य असहयोग और हस्तक्षेप को लेकर असंतोष पनप चुका था, जिसके चलते अब यह अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here