More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, गौमांस पर दी बड़ी बात

    भोपाल में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, गौमांस पर दी बड़ी बात

    भोपाल। शहर के इतवारा चौराहे पर मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए मांग उठाई है. प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए और गौ माता के सम्मान में मुस्लिम समाज के लोग मैदान में जैसे नारे लगाए हैं।

    इस्‍लाम में गाय का मांस खाना हराम

    शहर में हो रहे इस प्रदर्शन के दौरान कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि उनके मजहब इस्‍लाम मे गाय का मांस खाना और उसकी हत्या करना पूरी तरह से हराम माना जाता है. उन्‍होंने कहा कि हम गौ रक्षा के पक्षधर हैं और हमारे नबी का फरमान है कि न हम गाय को काट सकते हैं और न ही उसका मांस खा सकते हैं. गाय का दूध और घी हमारे लिए पूरी तरह से उपयोगी बताया गया है, जिसका हम लोग नियमित रूप से इस्‍तेमाल करते हैं।

    मुस्लिम समुदाय ने की गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

    कमेटी के संरक्षक ने आगे कहा कि गाय और बछड़ो को लेकर बन रहे तनावपूर्ण हालात पर हम चिंता जता रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि इस इस पूरे मुद्दे को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है. जब हम गाय को माता का दर्जा देते हैं, तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में सरकार को क्या आपत्त‍ि है. उन्‍होंने कहा कि सबसे खास बात यह है कि मुस्लिम समाज के लाेग खुद इसकी मांग कर रहे हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, फिर इसमें इतनी देरी नहीं होगी चाहिए। उन्‍होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, राज्यपाल और मुख्‍यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए. उनका मानना है कि ऐसा करने से गौ माता हत्या नहीं हाेगी और इससे जुड़ी अफवाहों के साथ -साथ आरोप-प्रत्यारोप पर भी पूरी तरह से रोक लगेगी. उन्‍होंने कहा कि हत्या करने वाले वास्‍तविक दोषियों की पहचान भी आसानी से होगी और दोषियों पर कार्रवाइ होगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here