More
    Homeराज्यसाइबर क्राइम का नया मामला: गृह सचिव के नाम पर बनाई नकली...

    साइबर क्राइम का नया मामला: गृह सचिव के नाम पर बनाई नकली प्रोफाइल

    हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी की कोशिश का मामला सामने आया है। खुद गृह सचिव ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि फेसबुक पर पल्लवी अग्रवाल नाम से किसी ने मेरे नाम और तस्वीर का दुरुपयोग किया है। यह खाता मित्रता अनुरोध भेज सकता है या धन की मांग भी कर सकता है। कृपया किसी भी संदिग्ध अनुरोध का जवाब न दें और न ही स्वीकार करें।

    उन्होंने बताया कि मामला साइबर पुलिस, पंचकुला को रिपोर्ट कर दिया गया है और फर्जी खाते के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी को ऐसा खाता दिखे तो तुरंत फेसबुक पर रिपोर्ट विकल्प के माध्यम से उसकी सूचना दें।

    विशेषज्ञों के अनुसार, साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों, राजनेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को भरोसे में लेते हैं और बाद में धन उधार या आपातकालीन मदद के बहाने ठगी की कोशिश करते हैं।

    गृह सचिव ने कहा कि सोशल मीडिया पर जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी ऑनलाइन बातचीत या वित्तीय अनुरोध को सत्यापित किए बिना उस पर भरोसा न करें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here