More
    Homeराज्यबिहारराजघराने की प्राचीन विरासत को झकझोरती खबर — दरभंगा की महारानी कामसुंदरी...

    राजघराने की प्राचीन विरासत को झकझोरती खबर — दरभंगा की महारानी कामसुंदरी देवी अस्पताल में, बीमारी की झिझक के बीच परिवार में तनाव

    दरभंगा: दरभंगा महाराज सर कामेश्वर सिंह की पत्नी कामसुंदरी देवी 95 की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दादी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके पौत्र कपिकेश्वर सिंह दिल्ली से दरभंगा पहुंच गए। अभी वो अस्पताल में देखरेख कर रहे हैं। महारानी कामसुंदरी की उम्र 95 साल है। वह बाथरूम में गिर गई थी। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज और ब्लड क्लाटिंग होने की बात कही है।

    अस्पताल पहुंचे पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह
    महारानी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह दिल्ली से दरभंगा पहुंचे। वे सीधे अस्पताल जाकर अपनी दादी से मिले और डॉक्टरों से उनकी सेहत की विस्तृत जानकारी ली। कुमार कपिलेश्वर सिंह ने मीडिया से बातचीत में नाराजगी जताई कि दादी की तबीयत बिगड़ने की सूचना समय रहते उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि 95 साल की उम्र में महारानी की घर पर ठीक से देखरेख नहीं हो रही है, जबकि आर्थिक कमी बिल्कुल नहीं है।

    घर ले जाने की इच्छा जताई
    कुमार कपिलेश्वर सिंह ने स्पष्ट कहा कि अब वे खुद दादी की देखभाल करना चाहते हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महारानी सीधे उनके घर जाएं, ताकि वे व्यक्तिगत रूप से सेवा और देखरेख कर सकें।

    राजघराने में पारिवारिक विवाद
    राजघराने में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी कारण महारानी अलग रह रही थीं और कई बार महत्वपूर्ण सूचनाएं परिवार के सभी सदस्यों तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में केवल गंभीर परिस्थिति या खास मौके पर ही परिवार के सदस्य आमने-सामने होते हैं।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here