More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशनितिन गडकरी ने भोपाल में की समीक्षा बैठक, सीएम मोहन यादव भी...

    नितिन गडकरी ने भोपाल में की समीक्षा बैठक, सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

    भोपाल। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के भोपाल दौरे की शुरुआत शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम से हुई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने लालघाटी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी साझा किया।

    राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

    इसके बाद मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्य प्रदेश में संचालित और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गडकरी के समक्ष ‘रोड नेटवर्क ऑफ मध्यप्रदेश विजन-2047’ का खाका प्रस्तुत किया और प्रदेश में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं के त्वरित और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ

    अपने इस दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का औपचारिक शुभारंभ करने जा रहे हैं। ‘हर सफर होगा स्मार्ट, सुरक्षित और आसान’ के संकल्प के साथ शुरू की जा रही इस नई परिवहन सेवा से प्रदेश की यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाया जाएगा। इस दौरे को मध्य प्रदेश के परिवहन और सड़क बुनियादी ढांचे के विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here