More
    Home10 दिन से खराब बोरिंग को नहीं सुधारा, आक्रोशित  महिलाओं ने लगाया...

    10 दिन से खराब बोरिंग को नहीं सुधारा, आक्रोशित  महिलाओं ने लगाया जाम

    अलवर. राजाजी का बास तंवर कॉलोनी और लाल डिग्गी पर जलदाय विभाग की बोरिंग पिछले दस दिनों से खराब होने पर आज आक्रोशित महिलाओ ने पार्षद लोचन यादव के नेतृत्व में लाल डिग्गी जयपुर रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
    जाम लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं ने मौके पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। स्थानीय पार्षद लोचन यादव ने बताया कि लाल डिग्गी जयपुर रोड पर जलदाय विभाग की पानी की बोरिंग पिछले 10 दिनों से खराब है, जिसके चलते राजाजी का बास लाल डिग्गी और तंवर कॉलोनी में पानी की समस्या हो गई ऐसे में उन्होंने काफी बार जलदाय विभाग कार्यालय में जाकर पानी की बोरिंग सही करवाने के लिए अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन अधिकारियों ने पानी की बोरिंग को सही नहीं करवाया। जिसके चलते महिलाओं ने गुस्से में होकर लाल डिग्गी जयपुर रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने बताया कि पानी की बोरिंग खराब होने के चलते पानी की समस्या हो रही है, लेकिन इस और विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है इस भीषण गर्मी में महिलाओं को दूर दराज से पानी लाकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पानी का टैंकर महंगा हो गया है। जिससे आमजन के लिए पानी का टैंकर डलवाना मुश्किल हो गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here