More
    Homeराजस्थानअलवरसाइबर ठगी के आरोप में एक जना गिरफ्तार

    साइबर ठगी के आरोप में एक जना गिरफ्तार

    राजगढ़ (अलवर).  साइबर अपराधी ठगी के नए नए तरीके अपनाने लगे। इन्हीं में से एक तरीका सेक्सटॉर्सन का है। इसमें सेक्स चैट या न्यूड वीडियो कॉल के जरिए लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है। ऐसा ही एक मामला रेणी मेे सामने आया है। रैणी थाना क्षेत्र के दानपुर गांव से सेक्सटॉर्शन के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रूपए अपने खाते में डलवा चुका था।
    जानकारी के अनुसार सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी के तार रैणी तक पहुंच गए। रैणी थाना क्षेत्र के दानपुर गांव से ठग आशीष सिंह को गिरफ्तार कर मोबाइल भी बरामद किया है। रैणी पुलिस के सहयोग इसे मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रैणी थानाधिकारी प्रेमलता वर्मा ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के आरोपी के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ठग आशीष स्वामी ने मुम्बई के सर्विसमैन के साथ वीडियो कॉल के जरिये अपने जाल में फंसा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पचास हजार रुपये खाते में डलवा लिये। जो सायबर फ्रॉड में आता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here