More
    Homeराजनीतिदिल्ली में विपक्ष का महामंथन, राहुल गांधी-ममता बनर्जी समेत कई नेता बैठक...

    दिल्ली में विपक्ष का महामंथन, राहुल गांधी-ममता बनर्जी समेत कई नेता बैठक में शामिल

    नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) की आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अहम बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य एजेंडा 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया और चुनाव आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है।

    बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख दल और नेता

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में गठबंधन के करीब 23 सहयोगी दलों के शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), राष्ट्रीय जनता दल से तेजस्वी यादव, तथा जम्मू-कश्मीर से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) और महबूबा मुफ्ती (पीडीपी) इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

    इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) से सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, माकपा से सांसद जॉन ब्रिटास सहित भाकपा, भाकपा-माले, आरएसपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आईयूएमएल, वीसीके, एमडीएमके, केरल कांग्रेस, बीएपी, आरएलपी, फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रतिनिधि और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल भी इस मंथन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

    किन दलों ने बनाई इस बैठक से दूरी?

    इस महाबैठक में कुछ प्रमुख दलों ने किनारा भी कर लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस बैठक में शामिल न होने की घोषणा की है, हालांकि पार्टी सांसद संजय सिंह के अनुसार 'आप' संसद के भीतर चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों की मांगों का समर्थन जारी रखेगी। इसके अलावा तमिलनाडु में राजनीतिक समीकरणों और मतभेदों के चलते द्रमुक (DMK), नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) और अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने भी इस बैठक का बहिष्कार किया है और इससे दूरी बना ली है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here