More
    Homeराजनीतिसंसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, लोकसभा और राज्यसभा की...

    संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक टली

    नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के सातवें दिन मंगलवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। लोकसभा में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' को विचार एवं पारित करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं राज्यसभा में 'सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया जाएगा और 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' को पारित कराया जाएगा।

    लोकसभा में पेश होगा कड़ा नकल विरोधी विधेयक

    लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' को विचार और पारित करने का प्रस्ताव रखेंगे। यह विधेयक मूल अधिनियम 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024' में संशोधन के उद्देश्य से लाया जा रहा है।

    मंत्रियों द्वारा दस्तावेज पटल पर रखे जाने की प्रक्रिया

    निचले सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राम नाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, एस.पी. सिंह बघेल, बी.एल. वर्मा, बंदी संजय कुमार और पवित्रा मार्गेरिटा अपने-अपने मंत्रालयों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज (पेपर्स) सदन के पटल पर रखेंगे।

    संसदीय समितियों की रिपोर्ट और वक्तव्य

    सदन की कार्यवाही के दौरान सांसद कनिमोझी करुणानिधि और राव राजेंद्र सिंह उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति की अनुदान मांगों (2026-27) से जुड़ी दो अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और राम नाथ ठाकुर संसदीय स्थायी समितियों की सिफारिशों के क्रियान्वयन को लेकर अपने बयान भी दर्ज कराएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here