More
    Homeराजस्थानअलवर46 लाख लूटने वाला इनामी आरोपी देवा को पुलिस ने सैलून से...

    46 लाख लूटने वाला इनामी आरोपी देवा को पुलिस ने सैलून से दबोचा, दो अब भी फरार

    अजमेर। कार की डिग्गी से 46 लाख रुपए लूटने के मामले में करीब नौ माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपी देवराज उर्फ देवा गुर्जर निवासी घूघरा को उसके गांव के एक सैलून से दबोचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक 21 दिसंबर 2025 को अजमेर के ज्ञान विहार इलाके में कार की डिग्गी से 46 लाख रुपए लूटने की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल सात आरोपियों की पहचान की है।
    पुलिस दीपक गुर्जर, राहुल गुर्जर, रोहित चिंटा और अजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, देवराज उर्फ देवा गुर्जर पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था उसकी तलाश में पुलिस टीमों ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। देवराज गिरफ्तारी से बचने के लिए भीलवाड़ा, डबवाली, अबोहर और फिरोजपुर में ठिकाने बदलकर रह रहा था। जिला एसपी ने 20 जुलाई को उसकी गिरफ्तारी पर 7,500 रुपए का इनाम रखा था, इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश और तेज कर दी। 20 अगस्त को जिला स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि देवराज अपने गांव घूघरा में मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी, पुलिस टीम को आरोपी एक सैलून में बैठा मिला। देवराज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले की जांच में अहम सफलता मिली है। वारदात से जुड़े दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here