More
    Homeराजस्थानभीलवाड़ानगर निगम चुनाव में जैन समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दे राजनीतिक दल

    नगर निगम चुनाव में जैन समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दे राजनीतिक दल

    सकल दिगम्बर जैन समाज की बैठक में समाज के योग्य प्रत्याशियों को अधिक टिकट देने की अपील

    भीलवाड़ा। आगामी नगर निकाय चुनावों में जैन समाज की भूमिका और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज भीलवाड़ा की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने की। बैठक में सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव में समाज के योग्य व्यक्तियों को अधिकाधिक संख्या में प्रतिनिधित्व दिया जाए।

    बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर समाज की भूमिका और प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाजजनों ने कहा कि राजनीतिक दलों को समाज के योग्य और सक्रिय व्यक्तियों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए उचित अवसर देना चाहिए, ताकि नगर निगम में समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिल सके।

    योग्य प्रत्याशियों को जिताने पर सहमति

    बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि समाज के जो भी योग्य प्रतिनिधि किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी के रूप में नगर निकाय चुनाव में मैदान में उतरेंगे, उन्हें विजयी बनाने के लिए समाज अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करेगा।

    समाजजनों ने कहा कि नगर निगम बोर्ड में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से शासन और प्रशासन के समक्ष रखा जा सकेगा। बैठक में राजनीतिक दल से ऊपर उठकर योग्य प्रत्याशियों के समर्थन की बात कही गई।

    किसी राजनीतिक दल विशेष से जुड़ने के बजाय योग्य प्रत्याशियों पर जोर

    समाज अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि समाज को किसी राजनीतिक दल विशेष से जुड़ने के बजाय समाज के योग्य प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम में समाज का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होने से जनहित और समाज से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

    चौधरी ने कहा कि समाज की प्राथमिकता योग्य और जनसेवा की भावना रखने वाले प्रतिनिधियों को आगे बढ़ाना होना चाहिए। इसके लिए समाज के स्तर पर सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

    टिकट वितरण में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    बैठक में राजनीतिक दलों की टिकट वितरण प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई गई। समाजजनों ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दल समाज से सहयोग की अपेक्षा तो करते हैं, लेकिन टिकट वितरण के समय समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता।

    बैठक में राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया कि नगर निगम चुनाव में समाज की संख्या, सामाजिक योगदान और योग्य उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।

    समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में सकल दिगम्बर जैन समाज के उपाध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, जम्बू भैसा, महामंत्री लोकेश अजमेरा, मंत्री नरेश गोधा, सह मंत्री भैरूलाल, कोषाध्यक्ष अशोक कांटीवाल सहित दिनेश सेठिया, तनसुख गदिया, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश बड़जात्या, निर्मल गोधा, पूनम सेठी सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।

    बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव में समाज की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने और योग्य प्रत्याशियों को समर्थन देने को लेकर चर्चा की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here