More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रपुणे में ड्रग्स और लड़कियों संग पकड़े गए प्रांजल खेवलकर, कौन हैं...

    पुणे में ड्रग्स और लड़कियों संग पकड़े गए प्रांजल खेवलकर, कौन हैं एकनाथ खडसे के दामाद?

    पुणे। पुणे पुलिस ने एक आलीशान फ्लैट में छापेमारी की। यहां पर रेव पार्टी चल रही थी। छापेमारी में नशीले पदार्थ, हुक्का और शराब जब्त की गई। एक अधिकारी ने बताया कि तड़के लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की और स्टूडियो अपार्टमेंट में एक ड्रग पार्टी का भंडाफोड़ किया। आरोपियों की हिरासत का अनुरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि छापेमारी में कोकीन और गांजा जैसे मादक पदार्थ जब्त किए गए। अदालत ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से दो का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है।

    ​गेस्ट फर्म से बुक किए थे रूम

    आरोपियों ने 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच की अवधि के लिए एक गेस्ट फर्म के जरिए अपार्टमेंट में तीन कमरे बुक किए थे। प्रांजल खेवलकर का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विजय थोम्ब्रे ने अपने मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि उन्हें फंसाया गया है। थोम्ब्रे ने अदालत को बताया कि प्रांजल खेवलकर ड्रग्स नहीं लेते। वह राजनीतिक का शिकार हैं।

    रोहिणी खडसे से हुई है शादी
    प्रांजल खेवलकर शरद पवार की एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे के दामाद हैं। वह एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं। रोहिणी खडसेNCP (SP)की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। प्रांजल खेवलकर खुद को इंस्टाग्राम पर एक उद्यमी, समाजसेवी और डॉक्टर बताते हैं।

    ट्रैवल माफिया के मालिक

    डॉ. प्रांजल खेवलकर एक बिजनेसमैन हैं। उनके कई कारोबार हैं। वह चीनी, बिजली, रियल एस्टेट और इवेंट मैनेजमेंट जैसी कई कंपनियां चलाते हैं। उनकी कंपनी, संत मुक्ताई शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, ऊर्जा के क्षेत्र में आगे है। वह AP इवेंट्स एंड मीडिया नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाते हैं। इसके अलावा, उनकी एक ट्रैवल कंपनी भी है जिसका नाम द ट्रैवल माफिया है।

    भारतीय विद्यापीठ पुणे के मालिक

    प्रांजल खेवलकर का एक योगा इंस्टीट्यूट भी है। वह समवेदना नाम की एकNGO भी चलाते हैं। वह भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय सचिव और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। वह पुणे की भारतीय विद्यापीठ संस्थान के मालिक भी हैं।

    म्युजिक वीडियो भी बनाए

    प्रांजल खेवलकर ने कई म्यूजिक वीडियो बनाए हैं, जिनमें गजेंद्र वर्मा का ना होना तुमसे दूर भी शामिल है। वह प्रॉडक्शन में भी शामिल हैं।उनकी समर प्रोडक्शंस के नाम से कंपनी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here