More
    Homeराज्यमध्यप्रदेश6 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका ने मांगा शादी का हक, प्रेमी के...

    6 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका ने मांगा शादी का हक, प्रेमी के इनकार से बढ़ा विवाद

    शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छह महीने की गर्भवती युवती ने थाने पहुंचकर अपने प्रेमी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मैहर जिले की रहने वाली एक युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र स्थित उफरी गांव के निवासी अभय कुशवाह से जान-पहचान हुई थी। बातचीत का यह सिलसिला धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि करीब एक साल पहले शुरू हुए इस रिश्ते के दौरान आरोपी ने उससे मिलने के बाद शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

    गर्भवती होने पर प्रेमी ने तोड़ा वादा

    युवती का आरोप है कि जब वह छह महीने की गर्भवती हो गई और उसने आरोपी अभय पर विवाह करने का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया। आरोपी ने न केवल शादी करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इस धोखे से आहत होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सीधे ब्यौहारी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाने पहुंचकर प्रेमिका ने लगाई न्याय की गुहार

    वर्तमान में छह महीने के गर्भ से होने के बावजूद युवती अपने प्रेमी से ही विवाह करने की जिद पर पूरी तरह अड़ी हुई है। उसका कहना है कि वह अपने और अपने आने वाले बच्चे के सुरक्षित भविष्य के खातिर केवल उस युवक से ही शादी करना चाहती है और इसी उम्मीद में पुलिस थाने में लगातार गुहार लगा रही है। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here