More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशMPPSC मुख्य परीक्षा की तैयारियां पूरी, 6 केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त...

    MPPSC मुख्य परीक्षा की तैयारियां पूरी, 6 केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम

    इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आज यानी 7 सितंबर से शुरू हो रही है। 7 से 12 सितंबर तक चलने वाली यह परीक्षा प्रदेश के 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों पर रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के सत्र में आयोजित होगी। इंदौर संभाग में 2,458 अभ्यर्थियों के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आयोग ने इस बार कड़े त्रिस्तरीय जांच इंतजाम किए हैं।

    90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य, त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था

    आयोग के निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले यानी सुबह 8:30 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। देरी से आने वाले उम्मीदवारों को जांच प्रक्रिया के कारण प्रवेश में बाधा आ सकती है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी (CCTV) निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, ई-प्रवेश पत्र स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से गहन चेकिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही, केंद्रों पर वीओआईपी (VOIP) तकनीक भी लागू रहेगी।

    केवल जरूरी सामान ले जाने की अनुमति

    अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के भीतर केवल बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र और आवश्यक दवाएं ले जाने की इजाजत दी गई है। यह मुख्य परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जा रही है। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से समय पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here