जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान की विकास यात्रा को नई गति मिल रही है। उनके नेतृत्व में आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अभूतपूर्व कार्यों से राजस्थान वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। हमारी डबल इंजन की सरकार जनकल्याण और सुशासन को एकमात्र ध्येय मानकर कार्य कर रही है।


