More
    Homeराज्ययूपीजनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रघुराज प्रताप सिंह

    जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रघुराज प्रताप सिंह

    लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सातवीं बार विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' को एक बार फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी की वार्षिक बैठक का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया।

    इसमें पार्टी अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए जिला स्तर पर संगठन मजबूत करने और बूथ कमेटियों का गठन करने का आह्वान किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से एक बार फिर राजा भैया को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

    जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की वार्षिक बैठक सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। इसमें देश भर के नेता सम्मिलित हुए और रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में एक माह में राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की है। उन्होंने इसके साथ ही पंचायत चुनाव भी लड़ने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। पंचायत चुनाव के लिए फिलहाल किसी भी दल के साथ गठबंधन की कोई बातचीत नहीं की जा रही है।

    राजा भैया ने कहा कि प्रख्यात कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री राष्ट्रवाद की भावना फैला रहे हैं। इसके बाद भी लोग उन पर टिप्पणी कर रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कभी भी अखिलेश यादव पर कोई भी टिप्पणी नहीं की हैं, लेकिन अखिलेश यादव का उनके बारे में बयान देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद ही देश के उत्थान के लिए मूल मंत्र होगा। राजा भैया विशेन क्षत्रिय हैं और 1993 से लेकर लगातार अब तक प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हो रहे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here