More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन

    राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को मातृ शोक का गहरा आघात लगा है। उनकी माता, चलती देवी, का देर रात जयपुर में निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज, दिनांक 28 फरवरी 2026, सायं 4 बजे उनके पैतृक गांव काठुवास, तहसील नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ में किया जाएगा।

    बाथरूम में गिरने से हुई थी घायल 

    परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, चलती देवी बाथरूम में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    सीएम ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा सदन और प्रदेश जूली परिवार के साथ खड़ा है।

    रात में एसएमएस पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौड़

    कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सूचना मिलते ही आधी रात को एसएमएस अस्पताल पहुंचे और इस दुखद घड़ी में नेता प्रतिपक्ष के साथ मौजूद रहे। इलाज के दौरान वे लगातार अस्पताल में रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here