More
    Homeदेशराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: कोर्ट ने 8 आरोपियों को 14 दिन...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: कोर्ट ने 8 आरोपियों को 14 दिन और जेल भेजा, 10 अगस्त को होगी सुनवाई

    अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने के मामले में जेल में बंद सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत अदालत ने सोमवार को एक बार फिर बढ़ा दी है। अब सभी आरोपी 10 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे।

    अदालत ने चौथी बार बढ़ाई हिरासत

    भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने सभी आठों आरोपियों को 10 अगस्त तक जेल में रखने का आदेश दिया है। यह चौथा मौका है जब अदालत ने आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ाई है। इससे पहले 13 जुलाई को कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

    सोमवार को सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के सामने प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने मामले को देखते हुए आरोपियों को 10 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रखने के निर्देश जारी किए।

    25 जून को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

    इस मामले में 25 जून को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 26 जून को पहली बार उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से शुरुआत में तीन दिन की हिरासत मिली थी। तब से आरोपी लगातार जेल में बंद हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here