More
    HomeबिजनेसRBI ने घटाया ब्याज: लोन हुआ सस्ता पर FD धारकों की घटी...

    RBI ने घटाया ब्याज: लोन हुआ सस्ता पर FD धारकों की घटी कमाई, आम आदमी को झटका!

    भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में फिर एक बार कटौती की है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट कम करने का ऐलान किया, जिसके बाद रेपो रेट 6 प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत पर आ गई है. आइए आपको बताते हैं कि इसका असर FD पर कमाई पर पड़ेगा या नहीं? और देश के बड़े बैंक एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं.

    आरबीआई ने देश की इकोनॉमी को मजबूती देने के लिए, लोगों को अधिक खर्च करने के लिए प्रेरित करने के लिए इस साल में तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है. इसके साथ RBI ने CRR में भी 1 प्रतिशत की कटौती की है. फरवरी 2025 के बाद से जब से रेपो रेट में कटौती हुई है. तब से ही देश के बड़े सरकारी, प्राइवेट बैंकों ने FD पर ब्याज दर को कम कर दिया है. ऐसे में एक्सपर्ट की मानें तो रेपो में 0.5 प्रतिशत की कटौती के बाद भी बैंक एफडी पर मिलने वाले ब्याज को कर सकते हैं.

    FD में हुई इतनी कटौती

    SBI रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2025 से लेकर अभी तक FD में 30 से 70 बेसिस प्वाइंट की कटौती देखने को मिली है. फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में गिरावट के साथ-साथ बैंक बचत खातों पर ब्याज दरों में भी कटौती कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकों ने बचत खातों पर ब्याज दरों को पहले ही 2.70% की न्यूनतम दर पर घटा दिया है. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में FD पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती देखने को मिल सकती है.

    FD पर मौजूदा ब्याज दरें

    फरवरी 2025 के बाद से बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों को कम कर दिया है. आइए आपको देश के बड़े बैंकों की मौजूदा FD रेट्स के बारे में बताते हैं.

      बैंक                                                     

    सामान्य जनता के लिए ब्याज दर (प्रति वर्ष)                                 

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर (प्रति वर्ष)

    एक्सिस बैंक

    3.00% – 7.05%

    3.50% – 7.55%

    बंधन बैंक

    3.00% – 7.75%

    3.75% – 8.25%

    बैंक ऑफ बड़ौदा

    4.00% – 7.10%

    4.50% – 7.60%

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

    3.50% – 7.15%

    4.00% – 7.65%

    एचडीएफसी बैंक

    3.00% – 7.05%

    3.00% – 7.05%

    आईसीआईसीआई बैंक

    3.00% – 7.05%

    3.00% – 7.55%

    आईडीबीआई बैंक

    3.00% – 7.00%

    3.50% – 7.50%

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

    3.00% – 7.25%

    3.50% – 7.75%

    इंडसइंड बैंक

    3.50% – 7.75%

    4.00% – 8.25%

    कर्नाटक बैंक

    3.50% – 7.15%

    3.75% – 7.55%

    कोटक महिंद्रा बैंक

    2.75% – 7.15%

    3.25% – 7.65%

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र

    2.75% – 6.75%

    3.25% – 7.25%

    पंजाब नेशनल बैंक

    3.50% – 7.10%

    4.00% – 7.60%

    आरबीएल बैंक

    3.50% – 7.75%

    4.00% – 8.25%

    साउथ इंडियन बैंक

    2.90% – 7.15%

    3.40% – 7.65%

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

    3.50% – 6.90%

    4.00% – 7.40%

    तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक

    4.10% – 7.30%

    4.10% – 7.80%

    यूको बैंक

    2.90% – 7.05%

    3.15% – 7.55%

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

    3.50% – 7.15%

    3.75% – 7.40%

    यस बैंक

    3.25% – 7.50%

    3.75% – 8.25%

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here