More
    Homeराज्यराजस्थानबंधुआ श्रमिक को पुनर्वास के लिए एक से तीन लाख की आर्थिक...

    बंधुआ श्रमिक को पुनर्वास के लिए एक से तीन लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

    जयपुर. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि बंधुआ श्रमिक के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार की ओर से एक से तीन लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से बंधुआ श्रमिक के आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास का कार्य किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि जिलों में गठित सतर्कता समिति के माध्यम से बंधुआ श्रमिकों का नियमित सर्वे करवाया जाता है।

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बंधक श्रमिकों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा भी विशेष सर्वे करवाया जा रहा है। अब तक कोटा, गंगानगर, जयपुर में सर्वे करवाया जा चुका है। वर्तमान में उदयपुर जिले में सर्वे की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि मुक्त श्रमिक के पुनर्वास के लिए विभिन्न श्रेणियों में एक लाख से तीन लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें तात्कालिक सहायता के रूप में 30 हजार रुपए दिए जाते हैं तथा शेष राशि का भुगतान नियोजक के दोषी सिद्ध होने पर संबंधित जिला कलक्टर के माध्यम से कराया जाता है।

    इससे पहले विधायक अमृतलाल मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि बंधक श्रमिक की शिकायत सूचना प्राप्त होने पर बंधक श्रम पद्दति ;उत्सादन अधिनियम 1976 राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया तथा केन्द्रीय बंधक श्रमिक पुनर्वास योजना 2021 के अनुसार कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया कि बंधुआ श्रम प्रणाली उन्मूलन, अधिनियम 1976 के तहत उच्चतम न्यायालय द्वारा बंधुआ श्रमिक मुक्ति मोर्चा बनाम भारत संघ व अन्य के प्रकरण में जारी निर्णय दिनांक 16 दिसम्बर 1983 की प्रति निर्णय की प्रति सुलभ सन्दर्भ हेतु इंटरनेट लिंक ीजजचेरूध्ध् ूमइंचपण्ेबपण्हवअण्पदध्रवदमूध्रनकपेध्9643ण्चक िपर उपलब्ध है।
    गोदारा ने बताया कि केन्द्रीय क्षेत्र बंधक श्रमिक पुनर्वास योजना.2021 के तहत् 3 वर्ष में एक बार सर्वे करवाया जाना अपेक्षित है। तदापि बंधक श्रम उन्मूलन के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया दिनांक 03 मई 2017 के तहत् उपखण्ड स्तर पर बंधक श्रमिकों से संबंधित सूचना वर्ष में 2 बार संकलित की जाती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here