More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे नियम: गैस, राशन और ट्रांजैक्शन पर नया...

    1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे नियम: गैस, राशन और ट्रांजैक्शन पर नया सिस्टम लागू

    बदलाव के बीच नए नियम: गैस, राशन, शराब और UPI में बड़े फैसले लागू

    रायपुर। 1 अप्रैल 2026 से देशभर समेत छत्तीसगढ़ में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है। हर महीने की पहली तारीख को वित्तीय बदलाव होते हैं, लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत के साथ कुछ बड़े और सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले फैसले लागू किए जा रहे हैं।

    सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू

    छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू होगी। इस नीति का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
    इसके तहत यदि किसी शादी, पार्टी या अन्य आयोजन में 100 से अधिक मेहमान शामिल होते हैं, तो आयोजकों को कम से कम तीन दिन पहले स्थानीय नगर निगम को सूचना देना अनिवार्य होगा।
    नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का ‘ऑन द स्पॉट फाइन’ लगाया जा सकता है।

    LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना

    हर महीने की तरह 1 अप्रैल को भी एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा हालात को देखते हुए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है।

    तीन महीने का राशन एक साथ

    तकनीकी समस्याओं और सर्वर दिक्कतों के चलते प्रभावित राशन वितरण को सुधारने के लिए सरकार ने अप्रैल में तीन माह—अप्रैल, मई और जून—का राशन एक साथ देने का फैसला किया है।
    गोदामों में स्टॉक की कमी और वितरण में बाधा के चलते यह कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को समय पर खाद्यान्न मिल सके।

    शराब की कीमतों में इजाफा

    नई आबकारी नीति के तहत 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। राज्य सरकार के अनुसार, लागत और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए दरों में बदलाव किया जा रहा है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

    UPI ट्रांजेक्शन में नई सुरक्षा व्यवस्था

    डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए 1 अप्रैल 2026 से UPI ट्रांजेक्शन में नई सुरक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। अब सिर्फ ओटीपी से काम नहीं चलेगा, बल्कि दो-स्तरीय (Two-Factor) सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी।
    इसका उद्देश्य ऑनलाइन फ्रॉड को रोकना और डिजिटल लेनदेन को अधिक सुरक्षित बनाना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here