More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशप्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद साकेत का नहीं मिला पता, रहस्यमय...

    प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद साकेत का नहीं मिला पता, रहस्यमय गुमशुदगी से चिंता बढ़ी

    सागर : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और सत्संग के लिए वृंदावन आए मध्य प्रदेश के सागर जिले का एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के गायब होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

    12 सितंबर से कटा परिजनों से संपर्क

    मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलंधर गांव के रहने वाले साकेत नामदेव (युवक) गत 1 सितंबर को वृंदावन पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, साकेत यहां मंदिरों के दर्शन और प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सत्संग के लिए आए थे। शुरुआत में उनकी अपने परिवार से लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी, लेकिन 12 सितंबर के बाद से उनका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया और परिवार से उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया।

    परिजनों ने वृंदावन में चिपकाए गुमशुदगी के पोस्टर

    लंबी अवधि तक कोई सुराग न मिलने पर घबराए परिजन मध्य प्रदेश से खुद मथुरा-वृंदावन पहुंचे। स्थानीय स्तर पर कोई पुख्ता मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए बेबस परिवार ने वृंदावन में सार्वजनिक स्थानों और प्रेमानंद महाराज के आश्रम के आसपास साकेत की तस्वीर वाले गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा किए हैं। परिवार ने प्रशासन और पुलिस से उच्च स्तर पर त्वरित कार्रवाई कर साकेत की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक की तलाश और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here