More
    Homeराजस्थानअलवरसंगीता हत्याकांड: पति के बाद ससुर गोपालराम गिरफ्तार, चितावा थाने पर धरना...

    संगीता हत्याकांड: पति के बाद ससुर गोपालराम गिरफ्तार, चितावा थाने पर धरना और हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी से बढ़ा तनाव

    नागौर/कुचामनसिटी: लालास गांव की संगीता हत्याकांड घटना में चित्तावा पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के ससुर गोपालराम को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुख्य आरोपी और मृतका का पति सुभाष पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। हालांकि इस मामले में चित्तावा पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी है।

    संगीता के परिजनों का अरोप, विवाह के बाद बढ़ी प्रताड़ना
    संगीता के परिवारजनों की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया था कि संगीता की शादी 17 जनवरी 2019 को सुभाष पुत्र गोपालराम निवासी लालास से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में 5 लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग कर रहा था। आरोप है कि पति सुभाष, ससुर गोपालराम, सास संतोष देवी और जेठानी सरिता लगातार संगीता को प्रताड़ित करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाष अपनी नौकरी का दबाव बनाकर बार-बार दहेज मांगता था। मांग पूरी न करने पर वह मारपीट करता, गाली-गलौच करता और जान से मारने तथा दूसरी शादी करने की धमकी देता था।

    हनुमान बेनीवाल की एंट्री, धरना और बढ़ाया गया
    कल रात लगभग 12 बजे नावा विधायक और एसपी ऋचा तोमर धरनास्थल पर पहुंचे और वार्ता की। लेकिन धरनास्थल पर मौजूद जनता और संघर्ष समिति के सदस्यों ने वार्ता से असहमति जताई। इसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने स्पीकर के माध्यम से धरने को संबोधित किया और नई संघर्ष समिति का गठन कर धरना पुनः आगे बढ़ाया गया।
    सुरेश सेवदा, छात्र नेता,

    संगीता का शव खेत में मिला, सुसाइड का रूप देने की कोशिश
    रिपोर्ट में बताया गया कि 20 अगस्त की रात करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि संगीता की मौत हो गई है। जब वे ससुराल पहुंचे तो संगीता का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी लगाने का नाटक किया गया। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार, अब ससुर भी अरेस्ट लेकिन धरना जारी
    पुलिस ने इस मामले में पहले ही पति सुभाष को गिरफ्तार कर लिया था। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) दहेज मृत्यु के तहत कार्रवाई की गई। अब ससुर गोपालराम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच और आगे बढ़ेगी। इस प्रकरण को लेकर चितावावा थाने के बाहर लगातार धरना जारी है। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। सोमवार को पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया था। मंगलवार को भी युवा नेता रामनिवास पोषक सहित कई लोगों ने पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here