अखिल राजस्थान जाटव महासभा समिति, अलवर के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गोद-भराई व सगाई कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा ने शिरकत की
मिशन सच न्यूज़,अलवर। अखिल राजस्थान जाटव महासभा समिति, अलवर के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गोद-भराई व सगाई कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान से बढ़ती है प्रेरणा
राज्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि उनके माता-पिता और गुरुजनों को भी गर्व और सम्मान की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा समाज तभी प्रगति करेगा जब उसकी नई पीढ़ी शिक्षा और संस्कारों से सशक्त होगी। शिक्षा के बल पर समाज की बेटियां और बेटे दोनों ही विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
बाबा साहब अंबेडकर का योगदान याद किया
संजय शर्मा ने इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने भारत के संविधान का निर्माण कर हमें मौलिक अधिकार दिए। उन्होंने हमेशा शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों का संरक्षण और विकास कर देश के हर वर्ग को प्रेरणा दी है। वन मंत्री ने कहा कि बाबा साहब का स्पष्ट विचार था “जो समाज पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा।”
सांसद भूपेंद्र यादव का संदेश पढ़ा गया
कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण शामिल नहीं हो सके। उनका भेजा गया बधाई संदेश समारोह में पढ़ा गया। संदेश में सांसद ने कहा कि समाज की बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में पूर्व में 50 लाख रुपए की राशि छात्रावास निर्माण के लिए दी गई थी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।
समारोह में जनप्रतिनिधियों की बड़ी उपस्थिति
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक जयराम जाटव व राजेंद्र गंडूरा, जनप्रतिनिधि घनश्याम गुर्जर, सतीश यादव, महेश निहलवानी, पं. जले सिंह, कुंदन लाल जाटव, अशोक वर्मा, आशा सुमन, देशराज वर्मा, संतराम, रणजीत, डूंगर सिंह, धर्म सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अलवर, प्रदेश व देश की अच्छी खबरें पढ़ने के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1


