More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गरियाबंद और कांकेर में नक्सलियों द्वार डंप...

    सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गरियाबंद और कांकेर में नक्सलियों द्वार डंप किए गोला बारूद और 3 IED बरामद

    कांकेर/ गरियाबंद।   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए है। जहां वे नक्सलवाद को लेकर बड़ी बैठक करने वाले हैं। लेकिन उनके बैठक से पहले ही एंटी नक्सल ऑरेशन में गरियाबंद और कांकेर के सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता है। दरअसल, गरियाबंद के ओडिशा सीमा से सटे क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा संचालित ऑटोमेटिक हथियार और बम बनाने का एक गुप्त वर्कशॉप बरामद किया गया है। यह वर्कशॉप ओडिशा सीमा के भालूडिग्गी–मेटाल क्षेत्र की पहाड़ियों में स्थित था। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों का डंप किया गया हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

    बता दें कि, वर्कशॉप से 02 इंसास राइफल, 02 बंदूक, 01 देशी कट्टा, बीजीएल हथियार सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी वर्कशॉप में ऑटोमेटिक हथियार और बम तैयार किए जाते थे। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल और ई-30 ऑप्स टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जानकारी के अनुसार, डीजीएन डिवीजन द्वारा हथियारों को यहां डंप कर रखा गया था।

    कांकेर में भी 3 आईईडी बरामद

    उसी तरह कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 03 नग आईईडी बरामद कर एक बड़ी घटना को टाल दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरूलनापा के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाए थे।

    Naxal Dump Recovered :  संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 02 नग प्रेशर कुकर आईईडी (लगभग 5-5 किलोग्राम वजनी) तथा 01 नग बीयर बोतल आईईडी बरामद किया। बरामद सभी आईईडी को मौके पर ही बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से संभावित बड़े जान-माल के नुकसान को रोका जा सका। फिलहाल इस मामले में थाना परतापुर में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here