More
    Homeदेशलोकसभा का पहला सत्र आज से , भाजपा के वरिष्ठ सांसद महताब...

    लोकसभा का पहला सत्र आज से , भाजपा के वरिष्ठ सांसद महताब ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

    नई दिल्ली.भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू सहित कई अन्य मंत्री उपस्थित थे। महताब ने हिन्दी में पद की शपथ ली। गौरतलब ​है कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। मोदी सरकार 3.0 का संसद में पहला सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसके पहले और दूसरे दिन नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर महताब नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र बृहस्पतिवार से ही शुरू होगा।

    लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26

    लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाली हैं। आम चुनावों के बाद यह 18वीं लोकसभा का पहला सत्र है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 293 सीटें हासिल कीं और इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें जीतीं, जिनमें से कांग्रेस के पास 99 सीटें थीं।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here