More
    Homeराज्यराजस्थानमुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 29 जून को, शामिल होंगे 20 हजार नवनियुक्त कार्मिक

    मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 29 जून को, शामिल होंगे 20 हजार नवनियुक्त कार्मिक

    जयपुर. मुख्य सचिव सुधांश पंत ने रविवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 की तैयारियों के संबंध में मीटिंग ली। उन्होंने बताया कि 29 जून 2024 को राज्य भर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 हज़ार से अधिक नवनियुक्त कार्मिक शामिल होंगे। महोत्सव में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नव नियुक्त राजकीय कार्मिकों के उत्साह-वर्धन के लिए उन्हें संबोधित करेंगे तथा चयनित कार्मिकों से संवाद भी करेंगे।
    उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। जिला स्तर पर महोत्सव के आयोजन के लिए स्थान का चयन जिला प्रशासन करेगा। मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री रोज़गार उत्सव में उपस्थित सभी कार्मिकों को उपस्थिति प्रमाण पत्र के अलावा वेलकम किट का वितरण किया जायेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here