More
    Homeराज्यपंजाबJalandhar के संतोषपुरा में सरकारी डॉक्टर के घर फायरिंग से सनसनी

    Jalandhar के संतोषपुरा में सरकारी डॉक्टर के घर फायरिंग से सनसनी

    जालंधर (पंजाब)। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने संतोषपुरा इलाके में एक सरकारी पशु चिकित्सक के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को रात करीब 1:40 बजे संतोषपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और गेट पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर 8 में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने जगजीत सिंह और लवप्रीत सिंह (दोनों निवासी गांव बडाला जोहल, थाना जंडियाला गुरु, अमृतसर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 30 और 32 बोर की दो पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि वे किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं हैं। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here