More
    Homeदेशबेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात, बेटी के साथ कर्मचारी को देख पिता ने...

    बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात, बेटी के साथ कर्मचारी को देख पिता ने ली जान

    बेंगलुरु। बेंगलुरु के येलाहंका इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक फैक्ट्री मालिक ने अपनी ही फैक्ट्री के कर्मचारी की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

    बेटी के साथ देखने पर हुआ विवाद

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फैक्ट्री मालिक ने मृतक कर्मचारी को अपनी बेटी के साथ घर पर देख लिया था, जिसके बाद उपजे विवाद में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान केरल के रहने वाले किरण के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी आनंद राज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here