More
    Homeराज्ययूपीमहाबा में सनसनीखेज हत्या: अंधेरे में बढ़ते कदम, CCTV में कैद हुआ...

    महाबा में सनसनीखेज हत्या: अंधेरे में बढ़ते कदम, CCTV में कैद हुआ राज

    महोबा | जिले में शहर के एक मोहल्ले में सोमवार की देर रात सिपाही की छोटी बहन की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी घर से 300 मीटर दूर पहाड़ी के जंगल में शव फेंककर भाग गया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती का भाई जनपद सोनभद्र में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।युवती पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी परिजन ने तय कर दी थी। सात जुलाई को बरात आना थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। सोमवार रात युवती परिजन के साथ घर पर थी।

    घर से करीब 300 मीटर दूर मिला शव

    देर रात जब परिजन सो गए तो युवती घर से निकल गई। मंगलवार सुबह छह बजे परिजन उठे तो युवती गायब मिली। खोजबीन करने पर घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे उसका शव मिला। युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे और उसकी आंख स्पष्ट नहीं दिख रही थी।

    मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि

    सूचना पर अपर एसपी वंदना सिंह, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय, फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। युवती के भाई ने बताया कि बहन कक्षा 12 तक पढ़ी थी और सात जुलाई को उसकी शादी होना थी।

    कुछ संदिग्ध लोगों के नाम आए हैं सामने

    मार्च माह में उसकी सगाई हो गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवती का शव मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।

    रात दो बजे के बाद युवती घर से अकेली निकली

    जांच में जुटी पुलिस ने घर के बगल में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। बताया जा रहा है कि रात दो बजे के बाद युवती अकेली घर से निकलते दिखी है। जहां युवती का घर हैं वह आबादी का आखिरी हिस्सा है। इसके बाद खाली जमीन पड़ी है और पहाड़ है।

    तीन लोगों को हिरासत में लिया

    पुलिस ने परिजन को एक साथ बैठाकर उनसे बातचीत की। पुलिस ने यह जानना चाहा कि युवती किन-किन लोगों को जानती व पहचानती थी और परिजन को किस पर शंका है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here