More
    Homeराज्ययूपी13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की...

    13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा

     हाथरस । अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01 की अदालत ने 13 साल पुराने चर्चित डकैती कांड में सात अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। हरिओम पाराशर उर्फ कनैटा, महेश सिंह, केशव पहलवान, हरिकिशन, मनीष पुजारी उर्फ मनीष कुमार, टिल्लू उर्फ कृष्ण गोपाल और पिन्टू उर्फ विक्रम को धारा 395, 397 और 412 IPC में दोषी पाया गया। तीनों धाराओं में सुनाई गई सजाएं एक साथ चलेंगी।मामला 9 जुलाई 2012 का है। मुरसान फाटक के पास बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तमंचे के बल पर 11.88 लाख रुपये से भरी अटैची, मोबाइल और अन्य दस्तावेज लूट लिए थे। पुलिस ने 25 जुलाई 2012 को मुठभेड़ के बाद आरोपियों को लूटे गए माल और तमंचों सहित गिरफ्तार किया था। अभियोजन की ओर से एजीए गोविंद वशिष्ठ ने पैरवी की। अदालत ने अपराध को जघन्य बताते हुए कहा कि ऐसे अपराध करने वाले किसी सहानुभूति के हकदार नहीं हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here