More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़महतारी वंदन योजना से पहाड़ी कोरवा महिला शांति को मिल रही है...

    महतारी वंदन योजना से पहाड़ी कोरवा महिला शांति को मिल रही है आर्थिक संबल

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना का लाभ लेकर महिलाएं बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा एवं दैनिक आवश्यकताओं पर खर्च कर पा रही हैं।

    सरगुजा जिले के ग्राम मानिकप्रकाशपुर निवासी पहाड़ी कोरवा जनजाति की श्रीमती शांति के जीवन में भी महतारी वंदन योजना आर्थिक सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। चार बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहीं शांति बताती हैं कि योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि से उन्हें बच्चों की जरूरतें पूरी करने और परिवार के खर्चों के प्रबंधन में काफी मदद मिल रही है।

    बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद

    श्रीमती शांति पहाड़ी कोरवा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपने बच्चों की आवश्यकताओं और उनके पालन-पोषण पर खर्च करती हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार के खर्चों को पूरा करने में उन्हें सहूलियत मिली है। यह राशि उनके लिए कठिन समय में आर्थिक सहारा बनी है।

    मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    योजना से मिल रही लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती शांति ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से बच्चों का खर्च चलाने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि विष्णु भैया ने हम जैसी कमजोर कमजोर आर्थिक स्थिति की बहनों को सहायता देकर सक्षम बना रहे हैं।

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनी योजना

    उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा परिवार में उनकी आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। योजना से प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और यह सहायता उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने एवं परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में उपयोगी साबित हो रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here