More
    Homeराजस्थानखैरथलश्री लाडली जूं सरकार प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न...

    श्री लाडली जूं सरकार प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न | खैरथल

    खैरथल स्थित लाडली महल में श्री लाडली जूं सरकार का प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। महाआरती, महाप्रसाद व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

    मिशनसच न्यूज, खैरथल।
    ब्रह्मांड के आराध्य श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के निज धाम लाडली महल में गुरुवार को श्री श्री 1008 श्री लाडली जूं सरकार का प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह दिव्य आयोजन नवनिर्मित लाडली महल मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें खैरथल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।

    प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों की सजावट एवं भव्य रोशनी से सुसज्जित किया गया था। संपूर्ण परिसर भक्तिरस में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु सुबह से ही लाडली जी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर में गूंजते भजन-कीर्तन और जयकारों ने वातावरण को अलौकिक बना दिया।

    महोत्सव के दौरान प्रातः 10:15 बजे विधिवत महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के समय भक्तों ने भाव-विभोर होकर लाडली जी के चरणों में शीश नवाया और मंगल कामनाएं कीं। इसके पश्चात प्रातः 11:15 बजे महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

    यह पावन आयोजन पूजनीय गुरु माताजी श्रीमती सरिता देवी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस प्रतिष्ठा महोत्सव ने श्रद्धालुओं के मन में आस्था और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया। नववर्ष के शुभ अवसर के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव होने के कारण श्रद्धालुओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। कई भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए लाडली जी के चरणों में शीश नवाकर नववर्ष का स्वागत करते नजर आए।

    श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा आगमन-प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रसादी वितरण के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्वयंसेवकों की टीम ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम में किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश डाटा, विक्रम चौधरी, डॉ. राजेश लालवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी अतिथियों ने लाडली जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

    इस अवसर पर गुरु माताजी श्रीमती सरिता देवी, गुरु मां सारिका कल्याण मिश्र सहित लाडली जी के चरणरज पूजन में सहभागिता करने वाले श्रद्धालुओं में अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, तारामणि गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, कृष्ण शर्मा, नैना शर्मा, संगीता मिश्रा, आयुषी मिश्रा, मंजू देवी मिश्रा, पूजा अग्रवाल, शीला गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुशीला गुप्ता, विष्णु गुप्ता, संदीप मिश्रा, दीपक सेन, अनिल बिंदल, पंकज गर्ग, मयंक शर्मा, उमाशंकर गुप्ता सहित अनेक लाडली जी के परिकर उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को दिव्य एवं सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

    श्रद्धालुओं ने बताया कि लाडली जी के प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर उन्हें अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक समरसता और भक्तिभाव का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here