More
    Homeराजस्थानअलवरSIR प्रक्रिया में कथित नाम कटौती के विरोध में बानसूर SDM कार्यालय...

    SIR प्रक्रिया में कथित नाम कटौती के विरोध में बानसूर SDM कार्यालय पर कांग्रेस का धरना

    अवैध रूप से फॉर्म-7 जमा कर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम काटने का आरोप

    मिशनसच न्यूज, बानसूर। विधानसभा क्षेत्र में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम कथित रूप से गलत प्रक्रिया अपनाकर वोटर लिस्ट से काटे जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SDM कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म संख्या 7 को अवैध रूप से SDM कार्यालय में जमा कर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया को तुरंत नहीं रोका गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

    धरना प्रदर्शन में भीमसिंह गुर्जर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजेंद्र रैगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणपुर, एडवोकेट सुरेश मीणा, एडवोकेट रणवीर यादव, एडवोकेट शिव रावत, माडाराम कृषि मंडी चेयरमैन, धर्मवीर रावत पूर्व सरपंच, मामचंद रावत नेताजी, रामोतार मीणा जिला पार्षद, महेश रावत सरपंच, भोमाराम सरपंच, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, महेंद्र डाकला, यादराम रावत, सुबेसिंह अवाना, नरेश गोलिया, देशराज गिराठी, रणवीर डोई, हवासिंह, रजनीश पुरोहित, गोवर्धन सैनी, महेंद्र सैनी, कुलदीप सैनी, बबलू सैनी, अभिषेक मीणा, राहुल सुठवाल, लोकेश, चीनू टेलर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नाम कटौती की प्रक्रिया को तुरंत रोकने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here