More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशआपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई

    आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई

    भाजपा ने विधायक प्रीतम लोधी को थमाया नोटिस, 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण 
     

    भोपाल/शिवपुरी, 22 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश की सियासत में अनुशासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने उनके हालिया आचरण को “अत्यंत आपत्तिजनक” और संगठन के अनुशासन के विपरीत बताते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। यह नोटिस हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी किया गया है, जो भाजपा प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया, तो विधायक के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित आचरण पार्टी की मर्यादा और अनुशासन के अनुरूप नहीं है, जिससे संगठन की छवि प्रभावित हो सकती है।

     संगठन के शीर्ष नेताओं को भी भेजी गई प्रतिलिपि 

    इस नोटिस की प्रतिलिपि भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी गई है, जिनमें शिवप्रकाश, अजय जामवाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, महेन्द्र सिंह और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। इसके अलावा संबंधित संभाग और जिला प्रभारी को भी इसकी जानकारी दी गई है।

     

    अनुशासन को लेकर “जीरो टॉलरेंस 

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्रवाई भाजपा संगठन द्वारा अनुशासन को लेकर “जीरो टॉलरेंस” नीति का संकेत है। हाल के दिनों में नेताओं के बयानों और व्यवहार को लेकर पार्टी अधिक सतर्क दिखाई दे रही है।स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो पार्टी कड़ी कार्रवाई  अब सभी की नजर विधायक प्रीतम लोधी के जवाब पर टिकी है। यदि उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो पार्टी कड़ी कार्रवाई कर सकती है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here