More
    Homeदेशइंडिगो फ्लाइट में अचानक ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC और लाइट...

    इंडिगो फ्लाइट में अचानक ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC और लाइट के फंसे यात्री

    उड़ान से पहले फ्लाइट की बिजली गुल, AC बंद होने से मची अफरा-तफरी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    वडोदरा। गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट पर रविवार रात इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-657 में बड़ा तकनीकी व्यवधान सामने आया। उड़ान भरने की तैयारियों के दौरान रात करीब 8:50 बजे विमान की बिजली अचानक पूरी तरह बंद हो गई, जिससे विमान के भीतर अंधेरा छा गया और एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी ठप हो गया। करीब 25 मिनट तक यात्री विमान के अंदर भारी उमस और असहज माहौल में फंसे रहे।

    बताया जा रहा है कि केबिन लाइट्स और AC बंद होते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। गर्मी और हवा की कमी के कारण कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ यात्री अपनी सीटों से उठकर क्रू मेंबर्स से स्थिति की जानकारी मांगते नजर आए। इस दौरान विमान में मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    एयरलाइन स्टाफ ने स्थिति को संभालने और यात्रियों को शांत रखने की कोशिश की। वहीं घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या विमान को बिजली सप्लाई करने वाली ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) में तकनीकी खराबी आने के कारण हुई थी।

    सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। करीब 25 मिनट बाद बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी गई। इसके बाद विमान की आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी की गई और स्थिति सामान्य होने पर यात्रियों को राहत मिली।

    इस घटना के बाद यात्रियों ने एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का कहना है कि इतनी देर तक अंधेरे और उमस में फंसे रहने के दौरान उन्हें पर्याप्त जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here