More
    Homeखेलभारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला आज

    भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला आज

     नई​ दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी 20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।
    भारतीय टीम ने जहां अपना पिछला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता था, वहीं पाकिस्तान की टीम को पिछले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था। इसका टीम इंडिया फायदा उठाना चाहेगी। राजनीतिक कारणों की वजह से दोनों ही देशों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच सिर्फ मैच नहीं है बल्कि साख की लड़ाई है।

    9 बार भारत, 3 बार पाकिस्तान जीता

    भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल टी20 में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। आठ बार भारत ने और तीन बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। 2007 में एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। यानी टीम इंडिया ने 12 में से कुल नौ जीत हासिल की है।

    596 दिन बाद आमने सामने होगी दोनो टीम

    भारत और पाकिस्तान टी20 प्रारूप में 596 दिन बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों टीमें इस प्रारूप में 23 अक्तूबर 2022 को भिड़ी थीं। टी20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद 2023 में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले, लेकिन तीनों वनडे प्रारूप के थे। दो बार भारत-पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2023 में आमने-सामने आईं, जबकि एक बार वनडे विश्व कप में आमना-सामना हुआ। भारत ने दो मैच जीते थे, जबकि एशिया कप का एक मैच बेनतीजा रहा था।

    स्टार स्पोर्टस पर होगा प्रसारित होगा मैच

    स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here