More
    Homeदेशसीबीआई करेगी NEET-UG में अनियमितताओं की जांच, दर्ज की पहली FIR

    सीबीआई करेगी NEET-UG में अनियमितताओं की जांच, दर्ज की पहली FIR

    नई दिल्ली. NEET-UG पेपर लीक का मामला देशभर में छाया रहा। केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी दी है। विपक्ष और कई संगठनों ने नीट यूजी का पेपर लीक होने का आरोप लगाकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने पांच मई को हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है।   केंद्र द्वारा एजेंसी को परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी संदर्भ के आधार पर सीबीआई ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। कथित अनियमितताओं की जांच के लिए कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग मंत्रालय को माननी पड़ी।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here