More
    Homeदेश13 वर्षीय लड़के ने दिल्ली हवाई अड्डे को महज मजाक में भेजा...

    13 वर्षीय लड़के ने दिल्ली हवाई अड्डे को महज मजाक में भेजा था झूठी सूचना का ईमेल, पकड़ा गया

    नई दिल्ली. दिल्ली हवाई अड्डे को ईमेल भेजकर, दुबई जाने वाले विमान में बम रखे होने की झूठी सूचना देने के आरोप में 13 वर्षीय एक लड़का पकड़ा गया। बाद में उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। लड़के ने कुछ दिन पहले बम की झूठी सूचना देते हुए फोन करने वाले एक अन्य किशोर से जुड़ी खबरों से प्रभावित होकर महज मजाक में ईमेल भेजा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) ऊषा रंगनानी ने बताया कि लड़का पकड़ा गया है। रंगनानी ने बताया कि 18 जून को दुबई जाने वाले विमान में बम रखे होने की धमकी के संबंध में एक शिकायत दर्ज की गयी। शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई ।

    हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया

    उन्होंने कहा, इस बीच हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया। तत्काल आपात स्थिति की घोषणा की गयी। रंगनानी ने बताया कि हालांकि, जांच के दौरान सूचना झूठी साबित हुई। जांच के दौरान यह पता चला कि ईमेल भेजने के तुरंत बाद ईमेल आईडी हटा दी गयी। जांच में पता चला कि ईमेल उत्तरांचल के पिथौरागढ़ से भेजा गया। डीसीपी रंगनानी ने बताया कि एक दल भेजा गया और लड़के को फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में पकड़ लिया गया।
    उन्होंने कहा, ‘‘लड़के ने पुलिस दल का बताया कि उसके माता-पिता ने पढ़ाई के उद्देश्य से उसे एक मोबाइल फोन दिया था जिससे उसने ईमेल भेजा और बाद में अपनी आईडी हटा दी। उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी क्योंकि वह डर गया था। ”

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here