More
    Homeराज्यराजस्थानऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर...

    ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के बेचने का लालच देकर करते थे ठगी, 12 राज्यों में साइबर ठगी को दिया अंजाम

    अलवर. साइबर ठगी के लिए कुख्यात मेवात इलाके में पुलिस ने बडी कार्रवाई कर तिजारा इलाके में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफतार किया है। ठगी करने वाले गिरोह के बदमाश सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते और साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते। प​कडे गए गिरोह के बदमाश देश के 12 राज्यों में ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ठगों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

    तिजारा पुलिस को शिकायत मिली कि साइबर अपराध में शामिल कुछ लोग सोशल मीडिया पर लोगों को पुराने सिक्के दिखाकर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने इस अपराध में शामिल लोगों के बारे मे पुख्ता जानकारी जुटाई। पुलिस ने दबिश देकर साहून उम्र 24 साल निवासी तिजारा, इमरान उम्र 21 साल निवासी तिजारा, राहुल उम्र 24 साल और जुबेर उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर लिया। भिवाडी पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठ मैत्रेयी ने बताया कि तिजारा एरिया में टटलूबाजों द्वारा साइबर ठगी करने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पता चला कि साइबर ठगी करने वाले लोग से फेसबुक पर पुराने सिक्के दिखाकर उसके बदले लाखों रुपए ठग रहे हैं। इसके अलावा ठग गिरोह नटराज पेंसिल की पैकिंग का काम दिलाने का झांसा देकर फ्रॉड करते हैं। इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा है कि गिरोह अब तक हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ठग चुके हैं। देश के कई राज्यों में इनका नेटवर्क फैला हुआ है। उनके खिलाफ अलग.अलग शहरों में एफआईआर दर्ज है। पुलिस इनका पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस जल्दी इस मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here