More
    Homeदेशभाजपा की विदाई का अंतिम समय, इंडिया गठबंधन की सरकार देगी देश...

    भाजपा की विदाई का अंतिम समय, इंडिया गठबंधन की सरकार देगी देश को एक नई दिशाः जूली

    अलवर.पंजाब। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक नेता प्रतिपक्ष एवं गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक टीकाराम जूली ने पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में जनसंपर्क किया। उन्होंने हल्का भोआ विधानसभा क्षेत्र ठूठोवाल खरकड़ा, अम्बी खरखड़ा, नकीया, नडोली में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगो को कांग्रेस के पक्ष में मत एवम् समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर अब देश की जनता का ही नहीं बल्कि न्यायालय का भी भरोसा उठ गया है। गुजरात हाई कोर्ट ने एक मामले में केंद्र की मोदी सरकार और उसके तंत्र पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी की विदाई का अंतिम समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि 1 जून को पंजाब के मतदाता हाथ के बटन को दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे साथ ही आगामी 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार देश को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की स्थिति खराब हो गई है देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से प्रताड़ना झेल रही देश की जनता जुमले वाली इस सरकार का इस बार तख्ता पलट करेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here