More
    Homeराजस्थानअलवररोडवेज चालकों के किए जाए प्रमोशन, कर्मचारियों की जाए भर्ती

    रोडवेज चालकों के किए जाए प्रमोशन, कर्मचारियों की जाए भर्ती

    अलवर.  भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन शाखा अलवर की गेट मीटिंग  केंद्रीय बस स्टैंड स्थित माता के मंदिर के पास हुई। मीटिंग में फेडरेशन से जुड़े प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने नई बसों की मांग व कर्मचारी भर्ती करने सहित रोडवेज कर्मचारी के समक्ष आ रही समस्याओं को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त कर निगम प्रशासन व राज्य सरकार से इन मांगों को पूरा करने की बात कही। वहीं फेडरेशन से जुड़े नए कर्मचारियों का स्वागत किया गया। फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि फेडरेशन की पुष्कर में कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई थी। उसमें निर्णय लिया गया था कि फेडरेशन के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए और रोडवेज में चालकों के पद पर प्रमोशन किया जाए। क्योंकि राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों में चालकों के भी प्रमोशन किए जा रहे हैं। इस तरह राजस्थान में भी चालकों के प्रमोशन किए जाएं। रोडवेज में महिला परिचालकों व तकनीकी महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर का लाभ दिया जाए। रोडवेज में नई बसों की खरीद हो और कर्मचारियों की भर्ती की जाए। रोडवेज मे प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत के चलते रिटायर्ड कर्मचारियों को भी संविदा पर रखकर अधिकारियों द्वारा उनसे भ्रष्टाचार करवाया जा रहा है। राज्य सरकार ने सभी विभागों में सेवानिवृत कर्मचारी को संविदा पर रखने के आदेश बंद कर दिए हैं, जबकि रोडवेज में इन कर्मचारियों को रखा जा रहा हैं। ऐसे संविदा कर्मचारीयों को तुरंत हटाया जाए। फेडरेशन की ओर से 16 सूत्री मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इन सभी 16 सूत्री मांगों को राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जाए। फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष व अलवर संभाग अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि फेडरेशन के दोनों डिपो से जुड़े कर्मचारियों व पदाधिकारी की गेट मीटिंग आयोजित की गई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here