More
    Homeस्वास्थ्यथकान और खून की कमी का असली कारण? पेट में हो सकता...

    थकान और खून की कमी का असली कारण? पेट में हो सकता है कीड़ों का अड्डा

    शरीर में खून की कमी यानि आयरन की कमी की एक बड़ा कारण पेट की आंतों में कीड़े होना हो सकता है। पेट के कीड़े न सिर्फ आयरन की कमी करते हैं बल्कि विटामिन बी12 के अवशोषण को भी कम करते हैं जोकि शरीर की ताकत और खून बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी तत्व हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, आपको हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह पर पेट के कीड़ों की दवाई खानी चाहिए। यह कहना है डॉ। प्रियंका सहरावत, एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलोजी (एम्स दिल्ली) का। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े होने के क्या लक्षण और आप इन्हें कैसे खत्म कर सकते हैं।

    पेट के कीड़े का इलाज

    शरीर में खून की कमी यानि आयरन की कमी की एक बड़ा कारण पेट की आंतों में कीड़े होना हो सकता है। पेट के कीड़े न सिर्फ आयरन की कमी करते हैं बल्कि विटामिन बी12 के अवशोषण को भी कम करते हैं जोकि शरीर की ताकत और खून बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी तत्व हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, आपको हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह पर पेट के कीड़ों की दवाई खानी चाहिए। यह कहना है डॉ। प्रियंका सहरावत, एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलोजी (एम्स दिल्ली) का। उन्होंने बताया (ref.) कि पेट में कीड़े होने के क्या लक्षण और आप इन्हें कैसे खत्म कर सकते हैं।

    खून की कमी कहीं पेट के कीड़ों की वजह से तो नहीं

    डॉक्टर ने बताया कि पेट के कीड़े आयरन की कमी की वजह बनते हैं। यह शरीर में आयरन और विटामिन बी12 के अवशोषण को कम कर देते हैं, जिससे मरीज को हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है।

    पेट में कीड़े होने के लक्षण

    डॉक्टर ने बताया कि हमेशा थकान और कमजोरी के अलावा आपको डेपेप्सिया, ब्लोटिंग और गैस्ट्रिक की समस्या भी हो सकती है।

    खाते हैं पर शरीर में नहीं लग रहा

    डॉक्टर ने बताया कि पेट के कीड़े आपके शरीर को गंभीर नुकसान देते हैं। यह आपको कमजोर कर देते हैं। यह शरीर में खाना नहीं लगने देते। आप कुछ भी खायेई फिर भी आप कमजोरी ही महसूस करते हैं।

    आंतों की जांच कराएं

    डॉक्टर ने बताया कि अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिख रहा है, तो आपको आंतों की जांच करानी चाहिए। आप स्टूल टेस्ट करा सकते हैं। इससे समस्या का पता चल जाएगा।

    साल में एक बार कीड़े की दवाई खाएं

    डॉक्टर ने बताया कि अगर आप आंतों की जांच नहीं करा पा रहे हैं, तो आप साल में एक बार कीड़ों की दवाई खा सकते हैं लेकिन डॉक्टर के सलाह पर। यह दवा आपको फ्री में मिल सकती है और स्टोर से सिर्फ 10 रुपये में।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here