More
    Homeराजस्थानअलवरझिरी में 20 फीट पर अटके बच्चे को तीन घंटे में रेस्क्यू...

    झिरी में 20 फीट पर अटके बच्चे को तीन घंटे में रेस्क्यू कर निकाला

    अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत कनवाड़ा गांव में कुएं पर नहाते समय समीप बनी 40 फीट गहरी झिरी में गिरे बच्चे को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर तीन घंटे में बाहर निकाल लिया। बच्चा अभी सकुशल है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चा 20 फीट पर करीब तीन घंटे अटका रहा। बच्चे के झिरी में गिरने की सूचना मिलने के बाद उपखंड प्रशासन मौके पर पहुंचा और युद्ध स्तर पर रेस्क्यू कर बच्चे को सकुशल निकाल लिया। तेज गर्मी को देखते हुए बच्चे तक पानी और अन्य खाद्य पदार्थ पहुंचाए गए।
    कनवाड़ा मोड पर गांव के एक व्यक्ति ने कुआं खुदवाया था। कुएं के चारों ओर सही तरीके से मिट्टी को नहीं भरा गया, जिससे बगल में सिंचाई और बरसात के पानी से मिट्टी बैठ गई और वह गहरी झिरी बन गई. मंगलवार सुबह कुएं के मालिक का 5 साल का बच्चा कुएं पर नहाने गया, जब बच्चा कुएं पर नहा रहा था तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास में बनी करीब 40 फुट गहरी झिरी में गिर गया। वह झिरी में 20 फीट पर अटक गया. बाद में बच्चे के झिरी में गिरने की सूचना गांव और प्रशासन को मिली तो प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीम में बुलाई गई. डॉक्टरों की भी एक टीम एंबुलेंस सहित वहां बुलाई गई और उस बच्चों को निकालने के प्रयास किए गए. जेसीबी की सहायता से उसके पास में खुदाई कराई गई. घटना स्थल पर ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए. सूचना मिलते ही एसडीएम महोकम सिंह सिनसिनवार व डीएसपी कैलाश जिन्दल मौके पर पहुंच गए. प्रशासन ने रेस्क्यू कर बच्चे को तीन घंटे में ही बाहर निकाल लिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here